Bharatpur News:भरतपुर जिले के नदबई में बीती रात को एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमका इतना तेज था, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि घर में मौजूद लोगों को कोई हानि नहीं पहुंची है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।
पीड़ित दिलीप ने बताया है कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कमरे में सो रहा था। रात को करीब 11.30 अचनाक से तेज धमका और कंपन हुआ। तब मेरी नींद खुली और मैने बाहर निकल देखा तो घर की सीडियां टूट गई और मैं जिस कमरे में सो रहा था उसकी खिड़की का शीशा टूट गया और सिलेंडर घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला और चारों तरफ मलवा बिखरा पड़ा था।
सिलेंडर फटने से हुआ तेज धमका
वहां पर मौजूद लोगों ने बताया है कि आकाशीय बिजली गिरने के तुरंत बाद एक तेज धमाका हुआ। जिससे घर में बनी सीढ़िया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सामने बना एक मकान के बाथरम का दरवाजा टूट गया। जिससे पूरे मोहल्ले में भय का माहौल हो गया और लोगों में अफरा तफरी मच गई।
पुलिस ने रात को ही जांच
पुलिसकर्मी ने बताया कि रात को सूचना मिली की दिलीप शास्त्री के मकान पर बिजली गिर गई है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। हालांकि हादसे में कोई हाताहत नहीं हुआ है। बिजली गिरने से सिलेंडर में विस्फोट हुआ था।








