rajasthanone Logo
Bharatpur News: भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में कीर्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने कीर्ति के ससुरालजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Bharatpur News: चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव इकरन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। मृतका के भाई रोहित ने बताया है कि बहन कीर्ति की शादी 5 साल पहले इकरन निवासी पवन के साथ की थी और शादी में करीब 8 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन ससुरालजन हमेशा उसे दहेज के लिए परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। 

परिजनों का कहना है कि दहेज प्रताडना और मारपीट से परेशान होकर कीर्ति ने कई बार अपने पीहर वालों से इसकी शिकायत की, लेकिन पंच पंचायतों द्वारा मामले को शांत करा दिया जाता और कीर्ति के साथ मारपीट नहीं करने और दहेज की मांग नहीं करने की बात की जाती थी।  

रोहित ने बताया है कि कल मेरे पास एक फोन आया है कि आपकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पीहर पक्ष के लोग कीर्ति के ससुराल पहुंचे। जहां पर देखा की कीर्ति का शव पड़ा हुआ है और गले पर निशान बने हुए हैं। जिसके बाद उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया।

पीहर पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप 

सीओ ग्रामीण कन्हैया लाल चौधरी ने बताया है कि 6 अप्रैल को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला के परिजनों ने शिकायत दी है। वहीं मृतका के परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कीर्ति का पति पवन, सास फूलो देवी, ससुर घमंडी सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

5379487