rajasthanone Logo
Bharatpur Chalan: भरतपुर जिले ने 2026 में सबसे चालान करने के मामले में जयपुर को भी पीछे छोड़ पहला स्थान प्राप्त किया है और इसको लेकर कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

Bharatpur Chalan: राजस्थान के भरतपुर जिले में कानून व्यवस्था खूब सख्त हो गई है। खासकर ट्रैफिक विभाग जिस तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और जिले में धड़ल्ले से चालान काट रहा है। इसमें कोई आशंका नहीं है कि भरतपुर में जल्द ही ट्रैफिक नियम लोग सख्ती के साथ इसका पालन करने लगेंगे। भरतपुर जिले में ट्रैफिक विभाग ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो जयपुर को भी पीछे छोड़ दिया।

भरतपुर में इस साल हुए हैं इतने चालान 

 सोचने वाली बात है कि जयपुर राजधानी है, लेकिन फिर भी साल 2026 में इंटरसेप्टर वाहन द्वारा सबसे ज्यादा चलन भरतपुर जिले में किए गए हैं और इस मामले में भरतपुर ने जयपुर राजधानी को भी पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इसको लेकर इस दल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भरतपुर जिले में इंटरसेप्टर वाहन द्वारा साल 2026 में कुल 6603 चालान किए गए हैं, जबकि जयपुर इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जहां इंटरसेप्टर वाहन द्वारा 6232 चालान किए गए हैं। 

भरतपुर वालों हो जाओ सावधान

इसके अलावा जयपुर के ही यातायात आयुक्त के इंटरसेप्टर ने 5109 चालान के साथ तीसरा स्थान कायम किया है और इसको लेकर विभाग ने यह आदेश दिया है कि भरतपुर के उन सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इंटरसेप्टर वाहन द्वारा राजस्थान में सबसे ज्यादा चालान किए हैं और उसके लिए सभी के नाम की लिस्ट भी मंगवाई गई है।

ऐसे में मगर आप भरतपुर जिले से हैं और सड़कों पर वाहन चलाते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि भरतपुर में ट्रैफिक रूल खूब सख्त हो गया है और अगर आप इसका पालन नहीं करेंगे तो आपकी भी जेब ढीली पड़ सकती है। 

5379487