rajasthanone Logo
Bharatpur News: भरतपुर जिले में बेमौसम बारिश और आंधी ने गेहूं किसानों की कमर तोड़ दी है। किसनों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Bharatpur News: भरतपुर जिले में कुदरत के कहर ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कल देर शाम आई आंधी और बारिश ने किसानों की गेहूं की फसल को खराब कर दिया है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम की इस बेरुखी से किसानों के चहरे मायूस नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अधिकताम में भारी गिरावट दर्ज की गई। किसान ने बताया है कि कि इस बार बेमौसम बारिश और आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस बार गेहूं की रिकॉर्ड पैदावार का किसान अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मौसम की वजह से भारी नुकसान होने की संभावना है। पिछले सप्ताह से मौसम में भारी उतार चढ़ाव नजर आया है। 

बारिश का आज भी यलो अलर्ट

आज भी भरतपुर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अलर्ट है। 9 अप्रैल से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और अगले एक हफ्ते तक तेज धूप निकलने की संभावना है। । मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 दर्ज किया गया।

5379487