rajasthanone Logo
CM Bhajanlal Sharma:18 मार्च के आसपास सीएम भजनलाल शर्मा भरतपुर आ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

CM Bhajanlal Sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 मार्च के आसपास भरतपुर आ सकते हैं। वहीं प्रशासन को उनका टेंटिटिव कार्यक्रम मिल गया है। जिसको देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। वहीं मंगलवार को कलेक्टर कमर चौधरी ने बीडीए और पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस परेड ग्राउंड और कॉलेज ग्राउंड का निरीक्षण किया। यहां पर सीएम का किसान और महिला पशुपालकों से संवाद कार्यक्रम हो सकता है।

टेंटेटिव कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंचा

इसको देखते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। मंगलवार को कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि सीएम भजनलाल शर्मा का एक टेंटेटिव कार्यक्रम प्रशासन के पास पहुंचा है, लेकिन अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं है। ऐसे में फील्ड स्तर पर तैयारियां शुरू हो रही हैं।

भरतपुर में संवाद कार्यक्रम होने की आशंका

आपको बता दें कि भरतपुर में किसान और महिला पशुपालकों से संवाद कार्यक्रम होने की आशंका जताई जा रही है। इस वजह से संभावित जगहों का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों द्वारा यह भी देखा गया कि कार्यक्रम में कितनी संख्या में किसान और महिला पशुपालकों को बुलाया जा सकता है। इसके साथ ही उनके लिए किस तरह की व्यवस्था की जाएगी। यह सब चीजों को अधिकारियों द्वारा देखा जा रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन जरूरी तैयारियां कर रहा है। प्रशासन संभावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है।

यह भी पढ़ें-Rajasthan News: राजस्थान में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान, 2012 के बाद खेल विभाग में पहली बार होगी कोचों की भर्तियां

व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया गया

निरीक्षण के दौरान बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम की संभावनाओं को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही कार्यक्रम को अंतिम रूप मिलेगा, उसी के अनुसार आगे की तैयारियों को और तेज किया जाएगा।

5379487