rajasthanone Logo
Bharatpur News:7 सितंबर को CM भजनलाल शर्मा भरतपुर पहुंच सकते हैं। ऐसे में रोड शो को लेकर BJP ने जोरो से तैयारी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Bharatpur News: भरतपुर में 7 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित रोड शो होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की ओर से पोस्टर और होर्डिंग भी छपवाए जा चुके हैं। हालांकि, फिलहाल मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा प्रस्तावित है और कार्यक्रम की पूरी अनुमति अभी पार्टी को नहीं मिली है।

तैयारियां जोरों पर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने बताया कि 7 सितंबर को सीएम भजन लाल शर्मा भरतपुर में रोड़ शो करने जा रहे हैं। इसकी रूपरेखा हम तैयार कर रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियां चल रहीं हैं। फिलहाल यह दौरा प्रस्तावित है। अभी कार्यक्रम का रोड मेप नहीं बना है।

यह भी पढ़ें- Bikaner Fire: होटल हीरालाल मॉल के रेस्टोरेंट की किचन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

कार्यकर्ताओं की मांग पर बनाया कार्यक्रम

कार्यक्रम को लेकर मुख्य तैयारियां हम कर रहे हैं। कार्यकर्ता सीएम से लगातार संपर्क कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह भरतपुर में आएं। कार्यक्रम की पूरी परमिशन अभी हमारे पास नहीं आई है। यह अभी अनुमानित तौर पर कहा जा रहा है कि सीएम भजन लाल शर्मा भरतपुर आएंगे।

5379487