Beawar Tragedy: ब्यवार जिले में सिस्टम की लापरवाही का बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां सिस्टम की लापरवाही की वजह से स्कूल स्टूडेंट की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से छात्र का हाथ टच हो गया था। ऐसे में बच्चे को करंट लग गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई।
बारिश में हुए फॉल्ट की वजह से इस पोल में करंट फैला
मिली जानकारी के मुताबिक बारिश में हुए फॉल्ट की वजह से इस पोल में करंट फैल गया था। बताया जा रहा है कि डिपार्टमेंट को इसकी खबर नहीं थी। वहीं करंट लगते ही बच्चा बेहोश होकर गिया गया है। बच्चे का नाम भरत रूणेचा बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 15 साल थी। वहीं हॉस्पिटल ले जाते समय बच्चे ने दम तोड़ दिया। यहा घटना जिले के जैतारण में मंगलवार शाम 6 बजे की है।
भरत ने पिछले साल 10वीं में जिले में टॉप किया था
आपको बता दें कि भरत ने पिछले साल 10वीं में जिले में टॉप किया था। वही वह इस साल क्लास में फर्स्ट आया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को जैतारण कस्बे में बारिश हो रही थी। वहीं भरत किसी काम से बाहर गया था। इसी बीच भरत का हाथ बिजली के पोल से टच हो गया और वह बेहोश होकर गिर गया।
दसवीं में 98.33 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए थे
पड़ोसियों ने जब भरत को देखा तो डिस्कॉम से लाइट बंद करवाई। वहां मौजूद लोग उसे लेकर जैतारण हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे जोधपुर के लिए रेफर किया गया था। वहीं भरत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। भरत जैतारण की मरूधर स्कूल में पढ़ता था। पिछली साल दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में उसने स्कूल में टॉप किया था। जिसमें उसने 98.33 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए थे।
भरत के पिता ऑटो ड्राइवर हैं। जैतारण थानाप्रभारी धोलाराम परिहार ने बताया कि बुधवार को भरत के शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया था। भरत की मौत के बाद से ही घरवाले सदमे में हैं। ऐसे में लोगों का आरोप है कि सिस्टम की लापरवाही की वजह से एक घर की खुशियां उजड़ गई।