Barmer District Council: राजस्थान की राजनीति में हनुमान बेनीवाल कब कौन सा दांव चल दें, इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है और अब बाड़मेर में RLP ने ऐसा ही एक सियासी दांव चला है, जहां जिला परिषद के 37 वार्डों में से RLP के खाते में सिर्फ 5 सीटें आई हैं, जबकि कांग्रेस ने 21 और बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है, यानी कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत भी है।
हनुमान राम बेनीवाल ने किया नामांकन
लेकिन इसके बावजूद RLP ने जिला प्रमुख के चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। हनुमान राम बेनीवाल ने जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करवाया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से गफूर अहमद मैदान में हैं।
चुनव में सवाल के साथ वोटिंग पर टिकी नजरें
अब सवाल ये है कि जब कांग्रेस के पास 21 सदस्यों का समर्थन है और बहुमत के लिए 19 सदस्य चाहिए तो RLP आखिर किस रणनीति के साथ जिला प्रमुख बनाने का दावा कर रही है। अब क्रॉस वोटिंग से पूरा खेल बदल सकता है, या फिर RLP का ये दांव सिर्फ सियासी ताकत दिखाने की कोशिश है। बाड़मेर के जिला प्रमुख चुनाव पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।