rajasthanone Logo
School Van Accident: बांसवाड़ा में स्कूली बच्चों से भरी वैन ट्रक में घुस गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

School Van Accident: बांसवाड़ा से बहुत दी दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां स्कूली बच्चों से भरी वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

ट्रक से भीषण टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। साथ ही बताया जा रहा है कि कई बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। आपको बता दें कि हादसा बुधवार सुबह करीब 8 बजे शहर के दाहोद मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन सेंट पॉल स्कूल जा रही थी। इस दौरान दाहोद मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

एक बच्चे की मौत, 15 छात्र थे सवार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को हॉस्पिटल में सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर हालत में दो बच्चों का इलाज शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन घबरा गए और रोते-बिलखते हॉस्पिटल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय वैन में 15 बच्चे सवार थे। सभी घायलों को एमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और वैन ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल अभी पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

5379487