rajasthanone Logo
Banswara News: आज मेंटेनेंस के कारण बांसवाड़ा में 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आपको बता दें कि आज सुबह से ही यानी 9 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम के 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी।

Banswara News: आज मेंटेनेंस के कारण बांसवाड़ा में 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आपको बता दें कि आज सुबह से ही यानी 9 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम के 4 बजे तक बिजली नहीं आएगी। विद्युत विभाग ने बिजली न आने का कारण बताया कि रखरखाव कार्य के चलते आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम के 4 बजे तक बिजली शटडाउन रहेगा। बिजली न आने से इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया, आजाद नगर, ट्रांसपोर्ट नगर और आनंद विहार समेत अन्य आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

रखरखाव के कारण नहीं आएगी बिजली

आपको बता दें कि इस दौरान मानसून और अन्य तकनीकी कारणों को देखते हुए बिजली लाइनों की आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वजह से पीपलवा जीएसएस से जुड़ी बिजली सप्लाई रविवार यानी आज सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इसी के साथ उपभोक्ताओं को करीब साढ़े 6 घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप अपने जरूरी के सामान जैसे फोन, इनवर्टर इन चीजों को चार्ज कर लें।

आखिर किन-किन क्षेत्रों में नहीं आएगी बिजली

विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली कटौती का मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल एरिया, आनंद विहार, आजाद नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली सप्लाई बिल्कुल बंद रहेगी। इस दौरान साढ़े 6 घंटे बिजली गुल रहेगी। इन क्षेत्रों के अलावा भी आसपास के अन्य ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली गुल रहेगी। 

5379487