Balotra News: राजस्थान के बालोतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने चोरी के डर से करीब 5 लाख रुपए अपने 10 बीघा खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे। एक महीने बाद वो खेत में पैसे निकालने पहुंचा, लेकिन 10 बीघा के खेत में कहां पैसे छुपाए थे। यह वह भूल गया था।
बैंक ने नोट बदलने से किया इनकार
वहीं अभी दो दिन पहले 7 अगस्त को खेत की बुवाई करते समय पैसों की ये थैली मिल गई। इसके अधिकतर नोट पर दीमक लगी थी। पचपदरा थाने के नेवाई गांव के किसान मांगीलाल (50) ने बताया कि अब बैंक इन नोटों को बदलने से मना कर रहा है।
साथ ही मांगीलाल ने बताया कि पचपदरा में उसका एक प्लॉट था। एक साल पहले गांव में मकान बनाने के लिए प्लॉट बेच दिया था। चोरी होने के डर से पांच लाख रुपए थैली में खेत में छुपा दिए थे। चार दिन पहले खेत में बुवाई करवाई थी। शुक्रवार सुबह तारबंदी सही करने के लिए पत्नी और बेटा खेत पर गए थे। वहां पर नोटों की थैली बाहर पड़ी मिली। एक साल जमीन में रखे पैसों को दीमक लगने से टुकड़े-टुकड़े हो गए।
मांगीलाल ने बताया कि शुक्रवार को ही वो नोट लेकर पचपदरा की SBI बैंक गया था। लेकिन नोटों की हालत देखते हुए बैंक ने बदलने से इनकार कर दिया। वहां से वे बालोतरा की मुख्य ब्रांच गया थाख् लेकिन वहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी।
बैक कर्मियों ने कहा- जिस नोटों की सीरियल है वो चेंज हो सकते है। वहां से उन्हें अब जयपुर जाने को कहा गया। लेकिन अनपढ़ व तंगहाली के कारण अब वहां जाने में असमर्थ है।
यह भी पढ़ें- Free Treatment For Newborns: राजस्थान में नवजातों के लिए बड़ा फैसला, अब 1 साल तक मुफ्त इलाज, दवा, जांच और एंबुलेंस की सुविधा
अब किसान के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि जमीन में लंबे समय तक दबे रहने के कारण खराब हुए नोटों को कैसे बदला जाए। वह अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए बैंक से समाधान की उम्मीद कर रहा है।