rajasthanone Logo
Newborn Exchange Issue: अस्पताल के स्टाफ की गलती ने दो परिवार को चिंता में डाल दिया है। अस्पताल में नवजातों की अदला-बदली के आरोप से हड़कंप मच गया है। फिलहाल अभी डीएनए की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Newborn Exchange Issue: जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में बच्चों के बदलने का मामला सामने आया है। विमला नाम की महिला ने लड़की को जन्म दिया था और ममता नाम की महिला की लड़की हुई थी। वहीं अस्पताल स्टाफ ने गलती से लड़के के टैग में बच्चे ऑफ ममता सन ऑफ राकेश नागोरा लिख दिया। इससे सारी गलती हुई। इस वजह से दोनों नवजातों के परिजन काफी परेशान हुए। परिजन इस बात को लेकर परेशान है कि कौन सा बच्चा किसका है। जिसके चलते परिजनों में नोकझोंक भी हुई।

बच्चों के पीताओं के डीएनए सैंपल लिए गए

इस मामले को सुलझाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने बच्चों के पीताओं के डीएनए सैंपल लिए हैं। जिसकी रिपोर्ट तीन-चार बाद आएगी। रिपोर्ट के आने की बाद ही विवाद का समाप्त हो पाएगा। इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है जिसमें स्त्री रोग विभाग की यूनिट हेड डॉक्टर रेखा जाखड़, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर दीपक टाक एवं मैटरन कंचन रावल सदस्य हैं। वहीं इस मामले में दोनों महिलाओं को अभी तक यह ही नहीं पता चल पाया है कि कौन सा बच्चा किस मां का है। इसके बाद भी दोनों मां की ममता अलग ही लेवल पर दिखाई दी।  दोनों मांओं ने उन्हें दिए गए बच्चों को दुलार किया और दूध भी पिलाया।

टैगिंग और परिजनों को जानकारी देने हुई गलती

अस्पताल में इस बात को माना है कि टैगिंग और परिजनों को जानकारी देने में उनसे गलती हुई है। वहीं विमला के ससुराल ससुर हनुमानराम ने बताया कि स्टाफ की गलती उन लोगों को भुगतनी पड़ रही है। उनके पास लड़का ही आया था और यह बच्चा उनका ही है। विमला की परिजन कुंती ने बताया कि अशोक की पत्नी ने विमला के डिलीवरी के दो ढाई घंटे बाद बच्चा दिया। इस दौरान न तो वह मां को बाहर लाए और न ही बच्चे को। केवल स्टाफ बाहर आया और उनसे कपड़े मांगे न तो हमने लड़के को देखा और न ही लड़की को।

यह भी पढ़ें- Bomb Threat Ajmer: अजमेर में दरगाह और कलेक्ट्रेट में बम विस्फोट की धमकी,  धमकी वाले ई-मेल में पुतिन का जिक्र

रजिस्टर में लिखी गई थी जानकारी

अधीक्षक डॉक्टर विकास राजपुरोहित बोली का कहना है कि ममता ने माना कि उनके लड़की हुई है। रजिस्टर में भी यही जानकारी लिखी है। जनाना विंग बुधवार को ममता और विमला की डिलीवरी हुई थी। अस्पताल के मुताबिक ममता की बेटी हुई और विमला के लड़का दोनों माओं को उस वक्त बताया गया था। गलती से ममता के परिजनों को लड़का होना बता दिया गया। बाद में बाद में ममता के साथ लड़की को देखा तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

5379487