rajasthanone Logo
RPSC Latest News: RPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 348 पद बढ़ाए हैं। ऐसे में अब 922 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। वहीं कई विषयों में सीटें लगभग दोगुनी कर दी गई हैं।

RPSC Latest News: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने भर्ती में पदों की संख्या 574 से बढ़ाकर 922 कर दी है। यानी कुल 348 नए पद जोड़े गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत केमिस्ट्री, हिंदी समेत 30 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग इन पदों के लिए परीक्षा आयोजित कर चुका है। मॉडल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी ली जा चुकी हैं। अब परिणाम जारी होना बाकी है।

कुछ विषयों में पदों की संख्या हुई दोगुनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग के विज्ञापन और संशोधित आदेश के अनुसार कुछ विषयों में पदों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। अंग्रेजी, फिजिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, ईएएफएम और ड्राइंग पेंटिंग में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इन विषयों में प्रतियोगिता का दबाव कम होने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि रिक्तियों में वृद्धि से 30 में से 25 विषयों के अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

पदों की संख्या बढ़ाई गई

मिली जानकारी के मुताबिक, केमिस्ट्री में पदों की संख्या 55 से बढ़ाकर 102 कर दी गई है। वहीं हिंदी में 58 से 92, राजनीति विज्ञान में 52 से 83, जूलॉजी में 38 से 69 और बोटनी में 42 से 67 पद कर दिए गए हैं। इसके अलावा इतिहास में 31 से 50 पद किए गए हैं। कुछ विषयों में पदों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। अंग्रेजी में 21 से 42, फिजिक्स में 11 से 25, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 10 से 20, ईएएफएम में 8 से 16 और ड्राइंग पेंटिंग में भी 8 से 16 पद कर दिए गए हैं। वहीं होम साइंस, फारसी, स्टैटिक्स, गारमेंट प्रोडक्शन और टेक्सटाइल जैसे कुछ विषयों में पदों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

5379487