rajasthanone Logo
Amit Shah Rajasthan Visit: अमित शाह का राजस्थान के दौरान निंबाहेड़ा में अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही 11,921 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

Amit Shah Rajasthan Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान दौरे पर हैं। आज वे निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) और विजयनगर (अलवर) में कुल 11,921 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। अमित शाह निंबाहेड़ा पहुंच गए हैं। वे यहां जेके सर्किल पर बनाए गए मिनी अटल स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

21 फीट प्रतिमा का अनावरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रतिमा 4 हजार किलो अष्टधातु से बनी है। इसे 8 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगाया गया है। जयपुर के कारीगरों ने इसे तैयार किया है। प्रतिमा के साथ ही दो और प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। एक प्लेटफॉर्म पर वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में हुए पोकरण परमाणु परीक्षण की झलक दिखाई गई है। दूसरे प्लेटफॉर्म पर उन्हें अलग-अलग मुद्राओं में भाषण देते हुए दिखाया गया है।

इसके बाद वे अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। निंबाहेड़ा के बाद अमित शाह दोपहर करीब 3 बजे अलवर के विजयनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 6262 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

किसानों और युवाओं को भी बड़ी सौगात

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के पैसे सीधे किसानों को ट्रांसफर करेंगे। 10 हजार 580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। आपको बता दें कि अमित शाह शनिवार रात को उदयपुर पहुंचे थे। उदयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया था।

5379487