Traffic Master Plan: शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए अब एक नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। सर्वे कंपनी द्वारा तैयार इस रिपोर्ट को यूआईटी को सौंप दिया गया है, जिसके आधार पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से सुधारने का काम किया जाएगा। इस योजना का पहला चरण एक महीने के भीतर लागू होने की संभावना है।
पहले चौराहों की ट्रैफिक सिग्नल टाइमिंग को दुरुस्त किया जाएगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें कोर एरिया में वन वे ट्रैफिक, ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग ठीक करने, चौराहों पर तीन लाइन में वाहन संचालन और भविष्य में एलिवेटेड रोड जैसे सुझाव भी दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण में के काम अगले 1 महीने में करने की तैयारी है। वहीं क्राफ्ट नाम की कंपनी में दिसंबर से मार्च तक शहर के खास चौराहा और सड़कों का सर्वे किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले चौराहों की ट्रैफिक सिग्नल टाइमिंग को दुरुस्त किया जाएगा। सिग्नल इस तरह सेट होंगे की लाइट पास करने के तुरंत बाद दूसरे लाइट पर रेड सिग्नल नहीं मिले। वहीं इससे ड्राइवर का समय भी बचेगा।
जंक्शन पर विशेष सुधार की जरूरत बताई गई
शहर के ज्यादातर जंक्शन में ज्याोमेट्रिक खामियां पाई गई है उन्हें दूर करना जरूरी है। बिजली घर चौराहा, हनुमान सर्किल और भगत सिंह सर्किल जैसे प्रमुख जंक्शन पर विशेष सुधार की जरूरत बताई गई है। सड़कों का क्रॉस सेक्शन मनको से कम पाया गया है इसलिए रोड रिमोल्डिंग का सुझाव दिया गया है। लेन ड्राइविंग के लिए शुरूआत में नंगली सर्किल और बिजली घर का सर्किल को चुना गया है। जहां तीन लेन वाहन चलेंगे,पट्टियां, बैरिकेट्स लगाए जाएंगे। भीतरी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को देखते हुए ऑन स्ट्रीट और ऑफ स्ट्रीट अस्थाई पार्किंग का सुझाव भी दिया गया है।








