rajasthanone Logo
Alwar Mandi News: सरसों के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि सरसों के दाम जल्द ₹8,000 प्रति क्विंटल पार हो सकते हैं।

Alwar Mandi News: अलवर कृषि उपज मंडी में पिछले कुछ समय से अनाजों के दाम काफी नीचे चल रहे थे। ऐसे में अचानक सरसों के बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और स्थानीय स्तर पर घटती आवक की वजह से सिर्फ एक हफ्ते के अंदर सरसों के दामों में 260 प्रति क्विंटल का उछाल आया है। इस तेजी के बाद अलवर मंडी में सरसों के भाव इस सीजन के अपने उच्चतम करीब 7900 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले 7650 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास भाव थे।

भाव पहुंचे सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर

इस बीच मंडी के वरिष्ठ व्यापारी रामावतार गुप्ता ने बताया कि पिछले सप्ताह तक बाजार में मंदी का माहौल था और भाव 7,650 पर टिके हुए थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों के बाजारों में आई तेजी ने घरेलू बाजार का रुख बदल दिया। इन दिनों मंडी में प्रतिदिन महज 4,000 से 5,000 कट्टों की आवक है, जो इस सीजन के लिहाज से काफी कम है। मांग के मुकाबले सप्लाई घटने से कीमतों को सीधा सपोर्ट मिला है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून पर लगा ब्रेक, बारिश थमी तो बढ़ी उमस और गर्मी

ऐसे में मंडी विश्लेषकों और व्यापारियों का मानना है कि अगर विदेशी बाजारों में तेजी का यह दौर जारी रहा और मंडियों में सरसों की आवक नहीं बढ़ी, तो आने वाले दिनों में दाम 8,000 प्रति क्विंटल को पार कर सकते हैं। वहीं सरसों की इस छलांग का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की रसोई पर दिखने लगेगा। मंडी में दाम बढ़ने से कच्ची घानी सरसों तेल की कीमतों में भी तेजी आना शुरू हो गई है।

5379487