rajasthanone Logo
Rajasthan Hospital News: गर्मी से मरीजों को राहत दिलाने के लिए अलवर जिला अस्पताल में एसी लगवाए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Hospital News: अलवर जिला अस्पताल में अब मरीजों और उनके परिजनों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने लगी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुरुष और महिला मेडिकल वार्ड में 12 सेंट्रल एसी लगाए गए हैं, जिससे वार्डों का वातावरण काफी ठंडा और आरामदायक हो गया है। खास बात यह है कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं मौसम विभाग ने आज और कल आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, जिला अस्पताल के पुरुष और महिला मेडिकल वार्ड में एक बिजनेसमैन की ओर से 48 टन क्षमता के 12 सेंट्रल एसी लगाए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल के तीन वाटर कूलर भी ठीक करवाए गए हैं, जिस पर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

अस्पताल के ये दोनों वार्ड दूसरी मंजिल पर स्थित हैं, जहां पहले केवल कूलर और पंखों के सहारे ही मरीजों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ता था। इसके बावजूद वार्ड में काफी गर्मी रहती थी और मरीजों को परेशानी होती थी।

अस्पताल के पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा की पहल पर गुजरात के रहने वाले बिजनेसमैन नरेंद्र मोदी और उनके सहयोगियों ने यह काम करवाया है। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को भीषण गर्मी में बेहतर सुविधा देना और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।

एसी शुरू होने के बाद वार्डों का तापमान काफी नियंत्रित हो गया है, जिससे मरीजों को आराम मिल रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

5379487