Ajmer Transport News: अजमेर शहर में जल्द ही विश्वस्तरीय और प्रदूषण रहित ट्रांसपोर्ट सिस्टम की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत जिले को 100 नई ई-बसें मिलने वाली हैं। इन बसों के संचालन के लिए नौसर घाटी स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर पीएम ई-बस सेवा डिपो का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इससे शहरवासियों को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

अंतिम चरण में पीएम ई-बस सेवा डिपो का निर्माण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनके संचालन के लिए नौसर घाटी स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर पीएम ई-बस सेवा डिपो का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं बीते दिन बुधवार को कलेक्टर लोक बंधु ने डिपो के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक ब्लॉक, मेंटेनेंस यूनिट, वाशिंग बे और 100 बसों के चार्जिंग पॉइंट की प्रगति जांची। साथ ही  निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें-  RIICO Scheme Rajasthan: अजमेर-ब्यावर में उद्योग लगाने का मौका, रीको ने 479 भूखंडों के लिए शुरू की डायरेक्ट अलॉटमेंट योजना

शहर में प्रदूषण कम होगा
 कलेक्टर ने निगम अभियंताओं को जून तक सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य (33 व 11 केवी लाइन) हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि समय पर बसें शुरू हो सकें। निरीक्षण के दौरान नगर निगम उपायुक्त अनिता चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि ई-बस सेवा शुरू होने से शहर में प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर एवं सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था मिल सकेगी।