Ajmer Tourism: राजस्थान का पर्यटन अब सिर्फ बड़े शहरों और मशहूर जगहों तक सिमित नहीं है। अब छोटे गांव भी अपनी पहचान देशभर में बना रहे है। अजमेर के पास स्थित देवमाली गांव को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज का सम्मान मिला है। इसके बाद गांव में पर्यटकों की संख्या बड़ी है और रोजगार के नए रस्ते भी खुल रहे है। एक गांव की पहचान अब पर्यटन से बदल रही है।

दरअसल, अजमेर में मसूदा के पास स्थित देवमाली गांव को 27 नवंबर 2024 को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज सम्मान मिला था। इस सम्मान के बाद गांव में पर्यटन बढ़ा और देशभर से लोग यहां घूमने आने लगे। जिससे यहां के रहने वाले लोगों के लिए कमाई के साधन आसान होने लगे। इसी के साथ काम के नए-नए रास्ते खुलने लगे। बेस्ट टूरिज्म बनने के बाद गांव पर काफी असर पड़ा है।

बता दें कि पहले गांव में करीब 10 दुकानें थी लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 125 हो गयी है। रोजाना करीब 5 हजार पर्यटक गांव पहुंच रहे है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से चाय नाश्ते होटल और दूसरी दुकानों का कारोबार में भी बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन बढ़ने से गांव के लोगों को रोजगार के नए मौके मिले है। अब गांव में होटल दुकाने और दूसरे कारोबार चल रहे हैं। इतना ही नहीं दूसरे जिलों के लोग भी यहां आकर काम कर रहे है, जिससे देवमाली गांव की अर्थव्यवस्था बदल रही है।

यानि देवमाली गांव की पहचान अब सिर्फ एक गांव तक सिमित नहीं रही बल्कि पर्यटन के जरिए यहां रोजगार और कारोबार भी बढ़ रहा है और इसी वजह है की अजमेर का देवमाली अब राजस्थान के पर्यटन में एक नयी पहचान बना रहा है।