rajasthanone Logo
Ajmer News: अजमेर-नसीराबाद मार्ग पर 82.70 करोड़ की फोरलेन परियोजना शुरू हुई। ऐसे में सफर 30 मिनट छोटा होगा।

Ajmer News: अजमेर-नसीराबाद मार्ग पर रोजाना जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। करीब छह साल तक वन विभाग की मंजूरी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में अटकी नसीराबाद घाटी फोरलेन परियोजना पर अब काम शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी ने पहले चरण में झाड़ियां हटाने और जमीन समतल करने का काम शुरू कर दिया है।

लोक निर्माण विभाग (एनएच डिवीजन) ने 3.950 किमी लंबी परियोजना का ठेका सांवरिया कंस्ट्रक्शन को दिया है। 25 मार्च 2026 को वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद अब 82.70 करोड़ रुपए की लागत से ईपीसी मॉडल पर निर्माण शुरू हुआ है। परियोजना को 29 सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना 2021 से वन विभाग की मंजूरी नहीं मिलने के कारण रुकी हुई थी। देरी के चलते विभाग को दो बार टेंडर प्रक्रिया करनी पड़ी। मंजूरी मिलने के बाद अब सड़क चौड़ीकरण का काम गति पकड़ चुका है। पानी की पाइपलाइन शिफ्ट करने के लिए पीडब्लूडी 90 लाख रुपए सुपरविजन चार्ज जमा करा चुका है। निर्माण के दौरान बिजली और पेयजल लाइनें भी शिफ्ट की जाएंगी।

स्ट्रीट लाइट और 5 एनिमल अंडरपास भी होंगे तैयार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोरलेन बनने के बाद सड़क के दोनों ओर 1.5-1.5 मीटर चौड़े व एक मीटर गहरे नाले बनाए जाएंगे। पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। वन्यजीवों की आवाजाही के लिए 5 एनिमल अंडरपास बनाए जाएंगे। यह फोरलेन आदर्श नगर से ट्रेंचिंग ग्राउंड तक बने चार लेन को बीर चौराहे के आगे के फोरलेन हिस्से से जोड़ेगी। इससे अजमेर, नसीराबाद, कोटा, बिजयनगर, बांदनवाड़ा, किशनगढ़, नागौर और जयपुर की ओर यातायात सुगम होगा। इससे यात्रा में करीब 30 मिनट तक की बचत होगी

5379487