Rajasthan News : अजमेर के नाका मदार इलाके में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के कमरे में खाना बनाते दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट के साथ कमरे में आग फैल गई और दरवाजा-खिड़की उखड़कर बाहर जा गिरी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पड़ोसियों की मदद से तुरंत जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
दूसरी मंजिल पर बने कमरे में हुआ विस्फोट, दरवाजा-खिड़की उखड़ी
नाका मदार बैंक कॉलोनी स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल की घटना है जहां पर एक कमरे में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भयानक था कि दरवाजा और खिड़की बाहर जा गिरी। छात्र कृष्णा सैनी गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान यह धमाका हुआ।
पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल, उपचार जारी
आपको बता दें कि हादसे के छात्र ने पानी की मदद से आग को बुझाने काप्रयास किया। धमाका सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुए छात्र को जेएलएन अस्पताल में ले जाया गया। आग चपेट में आने से छात्र का चेहरा और उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया। छात्र की अभी अस्पताल में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें...Water Supply In Alwer: अब गर्मियों के दिनों में भी नहीं होगी पानी की दिक्कत, चंबल से आएगा अलवर में जल









