rajasthanone Logo
Ajmer News: कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी मिली है। ऐसे में IP एड्रेस ट्रेस करने में साइबर सेल जुटी है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Ajmer News: अजमेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल किया गया है। वहीं धमकी मिलते ही सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे सीओ (नॉर्थ) शिवम जोशी और सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कोर्ट परिसर खाली होने के कारण सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन चलाने में आसानी हुई। इसके साथ ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की तत्काल घेराबंदी कर दी। इसके बाद कोर्ट के चैंबर, पार्किंग एरिया, मुख्य कोर्ट भवन और बाहरी हिस्से के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली गई।

अजमेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीओ (नॉर्थ) शिवम जोशी ने बताया कि जिला न्यायाधीश की ओर से पुलिस को इस धमकी भरे ईमेल की सूचना दी गई थी, जिसमें कोर्ट परिसर में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट करने का सनसनीखेज दावा किया गया था। वहीं सूचना मिलते ही शुरू किए गए इस सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर को खंगाल डाला, लेकिन राहत की बात यह रही कि गहन तलाशी के बाद भी वहां किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एक सप्ताह के भीतर अजमेर शहर में बम से उड़ाने की यह दूसरी बड़ी धमकी है। इससे महज चार दिन पहले आरटीओ (RTO) कार्यालय को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था। सीओ शिवम जोशी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह ईमेल भी पूर्व में मिले धमकी भरे मेल की तरह ही शरारतपूर्ण या दुर्भावनापूर्ण (होक्स) प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के लिहाज से इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में थमा मानसून, 5–6 दिन मौसम रहेगा शुष्क, किसानों की बढ़ी चिंता

पुलिस और साइबर सेल की टीमें अब दोनों ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस करने, मेल भेजने वाले शातिर की पहचान करने और उसके पूरे नेटवर्क व वास्तविक उद्देश्य का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच में जुटी हैं।

5379487