rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के ज्यादातर हिस्सों का तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम मौसम काफी बदल चुका है। वहीं जून के पहले हफ्ते से ही अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में तापमान में भी काफी गिरावट रिकॉर्ड हुई है। पिछले कई दिनों से आपको बता दें कि बीते दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच गया था। वहीं अब राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी, तेज बारिश और बिजली गिरने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों के लिए पीला और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दो-तीन दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जयपुर, सीकर, अजमेर, अलवर, टोंक समेत कई जिलों में आने वाले दो-तीन दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पूर्वी राजस्थान में आंधी और बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। वहीं इस नए वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में हो सकता है। 

कुछ घंटों में आंधी और बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि यहां कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। अगर जयपुर की बात करें तो मौसम पूरी तरह बदल चुका है। आने वाले कुछ घंटों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 जून से जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में मौसम पूरी तरह शुष्क हो सकता है। ऐसे में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में 8 जून से गर्मी बढ़ने की संभावना बताई जा रही है।

5379487