rajasthanone Logo
Vegetarian In Rajasthan: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में जहां पर अधिकतर लोग शाकाहार का पालन करते हैं। तो आईए जानते हैं कौन सा है वह राज्य।

Vegetarian in Rajasthan: भारत अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। इसी के साथ यहां का खान खान-पान भी दुनिया भर में मशहूर है।  लोग अपने क्षेत्रीय पहचान को दर्शाने वाले व्यंजनों को पेश करते हैं। भारत में मांस, मछली  जैसे मांसाहारी भोजन का भी सेवन किया जाता है। लेकिन फिर भी इस देश का एक बड़ा हिस्सा आज भी शुद्ध शाकाहार का पालन करता है। क्या आप जानते हैं कि पूरे देश में ऐसा कौन सा राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा शाकाहारी हैं? यह राज्य कोई और नहीं बल्कि राजस्थान है। 

शाकाहारी और मांसाहारी संस्कृतियों का मिश्रण 

भारत में कुछ राज्य में बड़े पैमाने पर शाकाहार को बढ़ावा दिया जाता है। जबकि अन्य राज्यों में लोग मांसाहारी भोजन भी करते हैं। गुजरात, लोग शाकाहारी हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में ज्यादातर लोग शाकाहारी हैं। लेकिन राजस्थान इन सबसे अलग है। 
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के नए आंकड़ों के मुताबिक राजस्थानी शाकाहारी लोगों के उच्चतम प्रतिशत वाले राज्यों में सबसे ऊपर है। यहां की 74.9% आबादी पूर्ण रूप से शाकाहारी भोजन का पालन करती है। यहां की जलवायु की वजह से राजस्थानियों ने शाकाहारी भोजन को अपनाया है। यहां पर लोग दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी और केर सांगरी जैसे व्यंजनों का आनंद लेते हैं।

शाकाहारियों की सबसे कम संख्या वाला राज्य 

नागालैंड में ज्यादातर लोग मांसाहारी है। यहां पर शाकाहारी लोगों की संख्या एक प्रतिशत से भी कम है। यहां पर लोग अधिकतर मांस और मछली को नियमित रूप से खाते हैं।

इसे भी पढ़े:-फुलेरा-डेगाना रेलमार्ग का दोहरीकरण, विद्युतीकरण में हुई वृद्धि, यात्रियों के सफर में आएगी सुगमता

5379487