rajasthanone Logo
Udaipur Princess: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं मेवाड़ राज्य की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार के बारे में। आईए जानते हैं उनसे जुड़ी हुई कुछ बातें।

Udaipur Princess:  राजस्थान को हमेशा वीरों की भूमि के नाम से संबोधित किया गया है। भारत की यह धरती रियासतों का गढ़ रही है। लेकिन लोगों का ध्यान तब आकर्षित होता है जब में ही शाही रियासतें सादगी को शालीनता से अपनाती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही रियासत की राजकुमारी के बारे में जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी सादगी के लिए भी मशहूर है। हम बात कर रहे हैं मेवाड़ राज्य की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार की। 

आम लोगों से जुड़ी राजकुमारी 

पद्मजा कुमारी भारत के सबसे धनी और ऐतिहासिक राजघरानों में से एक की बेटी हैं। पद्मजा कुमारी को हमेशा पारंपरिक साड़ियों, सूट या फिर राजस्थानी पोशाक में देखा गया है। उन्हें कभी भी भारी शाही कपड़े, हीरे और मेकअप के साथ नहीं देखा गया।  कई हजार करोड़ का महल, हेरीटेज होटल और अपार संपत्ति के बावजूद उनकी यह सादगी लोगों का दिल जीत लेती है। 

विरासत को आगे बढ़ाने में उनका योगदान 

राजकुमारी पद्मजा मेवाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाने में काफी मदद कर रही है। उनका संगठन फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़ भारत और विदेशों में मेवाड़ की विरासत के बारे में जागरूकता फैलता है। जिस ओर राज्य परिवार की महिलाएं व्यवसाय और सार्वजनिक कार्यों से दूर नहीं हैं, वहीं पद्मजा इस दकियानूसी सोच को बदल रही है। पद्मजा एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल की कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य करती हैं। उनका मुख्य कार्य अमेरिका, यूरोप और यूके में एचआरएच ग्रुप की पहुंच को बढ़ाना है।

सिटी पैलेस की शान

उदयपुर का सिटी प्लेस जहां पर मेवाड़ का शाही परिवार रहता है 1559 में महाराणा उदय सिंह द्वारा बनवाया गया था। उसे बनवाने में 400 साल और 22 शासकों का योगदान लगा। यह पैलेस पिछोला झील के ऊपर बना हुआ है। 24 एकड़ में फैला यह है पहले 120 कमरों से लैस है।

इसे भी पढ़े:-  राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 6 शहरों में 45 डिग्री पार तापमान, 48 घंटों में जताई तेज आंधी की आशंका

5379487