Local Body Elections: राजस्थान में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक ही क्रम में छह चरणों में निकाय और पंचायत चुनाव 90 दिन के अंदर सम्पन्न होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये वन स्टेट वन इलेक्शन की तरह ही है। हालांकि यह बात अलग है कि ये कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद होने जा रहे हैं। वहीं नगरीय निकाय चुनाव के एक चरण के लिए 60 कर्मचारी और 50 हजार पुलिसकर्मी लगेंगे। इसी प्रकार 3 पंचायतीराज चुनाव के एक चरण के बर लिए 80 हजार कर्मचारी और 70 म हजार पुलिसकर्मी चाहिए।

6 चरणों में 90 दिन के अंदर पूरी होगी प्रक्रिया

नगरीय की चुनाव दो चरण में कुल 309 नगरीय निकायों के 10245 वार्ड के 16482 मतदान केंद्रों पर होगा जिसमें 1 करोड़ 43 लाख 75806 मतदाता भाग लेंगे। इसी प्रकार पंचायत चुनाव चार चरणों में कुल 14403 ग्राम पंचायतों, 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों के कुल 45316 मतदान केंद्रों पर होगा जिसमें कुल 4 करोड़ 2 लाख से अधिक मतदाता भाग लेंगे। 
नगरीय चुनाव प्रत्यक्ष रूप से केवल सदस्य पद के लिए होगा जबकि पंचायत चुनाव प्रत्यक्ष रूप से चार पदों क्रमशः वार्ड पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Government Latest News: 30 साल का इंतजार खत्म, यमुना का पानी पहुंचेगा शेखावाटी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्मान

नगरीय निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधान, उप प्रधान, प्रमुख, उप प्रमुख के अप्रत्यक्ष चुनाव भी होंगे। यह जटिल और व्यापक चुनाव प्रक्रिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव से अतुलनीय है। राजस्थान के धरातलीय लोकतंत्र के लिए यह अद्भुत, अभूतपूर्व और ऐतिहासिक अवसर है कि समस्त नगरीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव एक साथ होने जा रहे है