Rajasthan Government Latest News: शेखावाटी फाउंडेशन ने सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ऐतिहासिक यमुना जल समझौते पर अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 1994 के बाद तीन दशक तक लंबित रहा यह मुद्दा अब साकार होने जा रहा है। तकरीबन 295 किमी लंबी पाइपलाइन से 1917 क्यूसेक यमुना जल सीकर, झुंझुनूं और चूरू पहुंचेगा, जिससे करीब 75 लाख लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच यमुना जल से भरा कलश शेखावाटी अंचल को समर्पित किया।
295 किमी पाइपलाइन से पहुंचेगा पानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना के तहत 662 ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और पर्यटन विकास की कार्ययोजना बनाई है। कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे से क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। वहीं नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने इसे शेखावाटी के विकास का नया अध्याय बताया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसे पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत को सच्ची श्रद्धांजलि कहा। शेखावाटी फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रयासोंसे क्षेत्र की जल समस्या का समाधान होगा।
यह भी पढ़ें- Jodhpur Water Supply: 22 जुलाई को पूरे शहर में पानी की सप्लाई रहेगी बंद, जलदाय विभाग ने जारी किया नया शेड्यूल
आपको बता दें कि कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, विधायक कालीचरण सराफ, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार गोयल, राष्ट्रीय महासचिव गजानंद शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक हरि शर्मा, गोरधन वर्मा, हरलाल सहारण, राजेंद्र भांबू, सुभाष मील, गोपाल शर्मा, धर्मपाल गुर्जर, विक्रम सिंह जाखल और डॉ. एसपी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।








