rajasthanone Logo
Positive Parenting Tips: अनुशासन का मतलब यह नहीं होता की सख्ती की जाए बल्कि अनुशासन से बच्चों को सही और गलत के बीच का अंतर समझाया जाएं। बच्चों को बिना डांट और मार के भी अनुशासन और सही चीजें सिखाई जा सकती हैं।

Positive Parenting Tips: बच्चों को शुरू से ही अनुशासन सिखाना बहुत जरूरी होता है। यह केवल दूसरों के सामने सही तरीके से बिहेव करने के लिए नहीं बल्कि उनके फ्यूचर को सही तरीके से बनाने के लिए भी जरूरी होता है। वहीं कई बार जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती है उनके बिहेवियर में बदलाव आने लगता है, जैसे की छोटी-छोटी बात पर चिढ़ जाना, जल्दी-जल्दी गुस्सा आना और हर चीज के लिए जिद करना। वहीं अगर इन चीजों को सही वक्त पर न सुधारा जाए तो यह उनके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। बच्चों की यह हरकतें उनके मन से विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी असर डालते हैं। कई बार कुछ पेरेंट्स यह सोचकर इग्नोर कर देते हैं की बढ़ती उम्र के साथ में खुद सीख जाएगा। जबकि ऐसा नहीं होता है।

बच्चों को बिना डांट और मार के भी अनुशासन और सही चीजें सिखाई जा सकती हैं

अगर सही समय पर इन चीजों पर ध्यान न दिया जाए तो यह बच्चों का गलत बिहेवियर उनकी आदत भी बन सकता है, जो आगे चलकर उनकी पर्सनैलिटी को तो खराब करता ही है, साथ ही उनके रिश्तों पर भी बुरा असर डालता है। वहीं आपको बता दें अनुशासन का मतलब यह नहीं होता की सख्ती की जाए बल्कि अनुशासन से बच्चों को सही और गलत के बीच का अंतर समझाया जाएं। बच्चों को बिना डांट और मार के भी अनुशासन और सही चीजें सिखाई जा सकती हैं।

अगर आपका बच्चा जिद्दी हो गया है और आप उसके बिहेवियर को बदलना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है आज हम आपको बताएंगे कि आप बिना सख्ती किए बिना भी जिद्दी बच्चों को अनुशासन सिखा सकते हैं। अगर आपका बच्चा बहुत जिद्दी और शरारती हो गया है और उसका बिहेवियर भी एग्रेसिव होता जा रहा है, तो ऐसे में आप तुरंत गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें। 

यह भी पढ़ें- Anger Issues: कैसे करें गुस्से को शांत? अपनाएं ये टिप्स तनाव और चिड़चिड़ापन होगा दूर

आप बच्चे से शांत तरीके से बात करें। ऐसे में ध्यान रखें कि आप शब्दों का सही चयन करें। बच्चों को एप्रिशिएट करें। उनकी छोटी-छोटी अच्छी आदतों को एप्रिशिएट करें। उनकी अच्छे बिहेवियर के लिए उनकी तारीफ करें। बच्चों की तारीफ करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

5379487