Neem Oil: रोजमर्रा की खराब आदतों के चलते आजकल ज्यादातर महिलाएं खराब बाल जैसे बाल झड़ना, रूखापन, डैंड्रफ, खुली जल समस्या का सामना कर नहीं करती है। वहीं अगर आप भी कुछ इस तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो आप नींद के तेल की मदद से समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इसे किस तरीके से लगाना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह बालों के साथ स्कैल्प की परेशानी से भी निजात दिलाता है। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं।
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: नीम के पत्ते, एक कप नारियल तेल और एक कप मेथी दाना, दो बड़े चम्मच।
विधि:
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले दो बड़े चम्मच मेथी दाने को रात में भिगोकर रख दें। उसके बाद नीम के पत्ते लेकर उन्हें साफ पानी से अच्छे से धो लें। इन्हें आप सुखा लें। उसके बाद मेथी दाने को पानी से निकालकर सूखे हुए नीम के पत्तों के साथ जार में डाल दें और मिक्सी में गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
अब आपको एक पैन में नारियल का तेल डालकर गर्म करना है। उसके बाद इसमें पेस्ट डालकर मिला लें। तैयार मिश्रण को आप धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट के लिए उबाल लें। फिर तैयार तेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
फिर एक बड़े बर्तन में छानकर तेल को कांच के बर्तन में डालकर स्टोर करें। आपका नीम का तेल तैयार है। इसे आप हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं। इसे हल्के हाथों से मालिश करने के बाद बालों में 1 घंटे के लिए तेल लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू से इसे धो लें।










