rajasthanone Logo
Monsoon Makeup Tips: मानसून में अगर आपको भी मेकअप पसीने में बह जाता है और चेहरा डल नजर आता है तो ये लेख आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

Monsoon Makeup Tips: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन बारिश के चलते होने वाली उमस और नमी के कारण लोगों को काफी परेशानी भी होती है। वहीं, महिलाओं का मेकअप इस मौसम में जल्दी खराब हो जाता है। घर से निकलते समय किया हुआ मेकअप कुछ घंटे में पसीने के कारण गायब हो जाता है। फाउंडेशन लगाकर बाहर निकलने पर यह पसीने के साथ बहने लगता है और चेहरा भी काफी डल नजर आता है।

मेकअप से पहले करें बर्फ का इस्तेमाल

ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप हमारे द्वारा बताए गए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। आपको बता दें कि मेकअप लगाने से पहले स्किन को ठंडक और ताजगी देना जरूरी होता है। ऐसे में आप आइस थेरेपी अपना सकते हैं। यह आपकी स्किन को फ्रेश बनाने के साथ ही मेकअप को बेहतर तरीके से सेट करने में मदद करती है। इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आप घर में मौजूद बर्फ की मदद से अपनी इस समस्या का हल निकाल सकते हैं।

मेकअप करने से पहले आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बर्फ के टुकड़े को किसी साफ रूमाल या कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से चेहरे पर कुछ मिनट तक मसाज करें। इसके अलावा आप 10-15 मिनट के लिए बर्फ वाले पानी में अपना चेहरा डुबोकर भी रख सकते हैं। ऐसा करने से स्किन को ठंडक मिलेगी और आपकी त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सफेद सिरका और तेज पत्ते से बनाएं नेचुरल क्लीनर, घर की सफाई होगी आसान

वहीं, मेकअप करने से लगभग 20 मिनट पहले साफ पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद कपड़े में लपेटकर बर्फ को धीरे-धीरे अपनी स्किन पर मसाज करें। आप पानी में थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से स्किन का अतिरिक्त तेल कम होता है और फाउंडेशन व प्राइमर भी बेहतर तरीके से ब्लेंड हो जाते हैं।

5379487