Glowing Skin Tips:भला कौन महिला सुंदर नहीं दिखना चाहती है। जिसमें चेहरा सबसे खास भूमिका रखता है। जिसके लिए महिला काफी जतन भी करती हैं। उसके बावजूद कोई खास रिजल्ट नहीं आता है। ऐसे में महिलाएं महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का भी सहारा लेती हैं। जिसके लिए वे काफी पैसे भी खर्च देती हैं और ऐसे में केवल निराशा ही हाथ आती है। वहीं इस समय कोरियन ग्लो का फाफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। हर कोई कोरियन की तरह ग्लोइंग स्किन चाहता है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। आज हम आपको इस लेख में एक बहुत ही जबरदस्त नुस्खा शेयर करेंगे जोकि एक कोरियन महिला द्वारा बताया गया है। तो आइए जानते हैं कोरियन स्किन पाने का घरेलू नुस्खा।
इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत
- नींबू
- शहद
- जोजोबा तेल
ऐसे करें इस्तेमाल
इसके लिए आप एक कटोरी में जोबा ऑयल, शहद और नींबू का रस डालें। इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। इसे आप 10 मिनट के लिए फेस पर लगा रहने दें। तय समय के बाद आप पानी से चेहरा धो लें। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार सुबह के वक्त लगाएं। इसे यूज करने के कुछ ही दिनों बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा। स्किन पहले से काफी ज्यादा ग्लो करेगी।
यह भी पढ़ें-
इन बातों का रखें ख्याल
अच्छी स्किन पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं सही और सीमित डाइट लेना। आपकी स्किन आपके खानपान भी निर्भर करती है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जरूरी है कि आप पानी भरपूर मात्रा में पिएं। जंक फूड का सेवन करने से बचें। इसके साथ ही आप कम तेल में बना खाना खाएं। फल, हरी सब्जी का ज्यादा सेवन करें। खाने से साथ सलाद जरूर खाएं। वहीं अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो मछली को डाइट का हिस्सा बनाएं।