Dish Washing Hacks: सर्दी के मौसम में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा काम बर्तन धोना होता है, क्योंकि ठंड में पानी में काम करने से अक्सर हाथ सुन्न हो जाते हैं या फिर स्किन ड्राई होने लगती है। वहीं रसोई में ऐसे कई काम होते हैं जो बिना पानी के नहीं हो सकते हैं जैसे कि बर्तन धोना, सब्जी काटना। वहीं कुछ लोग बर्तन धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए मुमकिन नहीं होता है। ठंड में अक्सर बर्तन में घी तेल लग जाता है जो ठंडे पानी से साफ नहीं होता है। ऐसे में बर्तन धोना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको आज हम कुछ किचन हैक्स बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से बर्तन धो सकते हैं। इस हैक्स को अपनाने के बाद आपके हाथ सुन्न नहीं होंगे, तो चलिए जानते है इन टिप्स के बारे में।
पानी में भिगोकर रखें गंदे बर्तन
खाने के तुरंत बाद गंदे बर्तनों को पानी में भिगोकर रख दें। ज्यादा देर तक बर्तन भीगे रहने से बर्तन धोने में आसानी हो जाती है। बर्तनों में लगे जो झूठा आसानी से साफ हो जाता है और बर्तन धोने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
रबड़ वाले ग्लव्स का इस्तेमाल करें
आप सर्दियों में बर्तन धोने के लिए रबड़ वाले ग्लव्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पहनने से ठंडा पानी हाथों में नहीं लगेगा और बर्तन में आसानी से साफ हो जाएंगे। आजकल रबड़ के ग्लव्स बर्तन धोने के लिए जगह-जगह अवेलेबल हैं। आप इसे आसानी से मार्केट से खरीद सकते हैं।
नींबू का रस बेकिंग सोडा डाल कर धोएं जले बर्तन
अगर आपके बर्तन खाना बनाते वक्त जल गए हैं तो इसमें आप नींबू का रस बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर आप बर्तनों को साफ करें। इसकी मदद से आप आसानी से बर्तन साफ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Coconut Oil V/S Mustard Oil: जानें सर्दियों में स्किन के लिए कौन सा तेल होता है ज्यादा फायदेमंद
अक्सर महिलाएं तवे को लास्ट में धोती हैं। आप ऐसा बिल्कुल भी न करें बल्कि आप तवे को पहले ही साफ कर लें। ऐसा करने से आपको मेहनत कम करनी पड़ेगी। तवा धोने के लिए आप ईंट के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।










