rajasthanone Logo
Dandruff Home Remedies: आज हम आपके साथ डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए बहुत ही असरदार नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Dandruff Home Remedies: बारिश के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। वहीं, इस मौसम में नमी भी बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही अक्सर देखा जाता है कि बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग कई महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी खास फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में आपको बता दें कि रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप बिना महंगे प्रोडक्ट के भी डैंड्रफ और सिर की खुजली की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

अजवाइन, दही और नींबू से बनाएं हेयर मास्क

बारिश के मौसम में बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। वहीं, इस मौसम में नमी भी बहुत अधिक होती है। इसके साथ ही अक्सर देखा जाता है कि बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग कई महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी खास फायदा नहीं मिलता है। ऐसे में आपको बता दें कि रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी इस समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप बिना महंगे प्रोडक्ट के भी डैंड्रफ और सिर की खुजली की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इसके लिए आपको चाहिए:

अजवाइन
दही
नींबू का रस
फिटकरी पाउडर

ऐसे करें इस्तेमाल

इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच अजवाइन को पीस लें। इसके बाद इसमें तीन चम्मच दही, एक चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी फिटकरी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों और पूरे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगा लें। इसे लगभग आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।

इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। इसके साथ ही अच्छी डाइट लें, भरपूर पानी पिएं, तनाव कम रखें और कम से कम 7 घंटे की पूरी नींद जरूर लें। हेल्दी लाइफस्टाइल और घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ, मजबूत और डैंड्रफ-फ्री रख सकते हैं।

5379487