rajasthanone Logo
Anti Aging Face Pack: झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा से राहत पाने के लिए आप हमारे द्वारा बताए गए फेसपैक को ट्राई कर सकते हैं।

Anti Aging Face Pack: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइनेंस और स्किन में ढीलापन बहुत ही आम समस्या होती है। वहीं इसके पीछे की वजह खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण भी हो सकता है। ऐसे में अगर स्किन पर ध्यान न दिया जाए तो वह समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है। वहीं ऐसे में महिलाएं महंगी एंटी एजिंग क्रीम और सीरम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास फर्क नहीं दिखाई देता है। ऐसे में आपको बता दें कि आप किचन में मौजूद कुछ चीजों से ही अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एंटी एजिंग फेस पैक के बारे में बताएंगे, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इस पैक के बारे में।

इसे आप हल्का सा भून लें। इसके बाद इसे आप अच्छे से क्रश कर लें। फिर एक पैन में पानी के साथ डाल दें। अब आप इसमें एक चम्मच कॉफी पाउडर डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे आप ठंडा करके छान लें। इस पानी को आप एक साफ बोतल में भरकर भी स्टोर करके रख सकते हैं।

फिर आप इस लौंग वाले पानी में थोड़ा सा बेसन, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, थोड़ी सी चीनी और कुछ बूंदें नींबू के रस की डालकर अच्छे से मिला लें और फिर इसे गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप नींबू स्किप कर सकते हैं। तैयार फेस पैक को आप चेहरे को अच्छे तरीके से साफ करके लगाएं। इसे आपको 15 मिनट के लिए लगाना है। फिर तय समय के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें। इस पैक को लगाने से आपके डेड स्किन हटेगी। इसके साथ में स्किन स्मूथ और फ्रेश नजर आएगी। यह आपके चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है। इसे आप हर रोज स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं।

5379487