Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन टाइट, चमकदार और हेल्दी दिखे। वहीं बढ़ती उम्र और खराब लाइफस्टाइल के चलते स्किन में चमक कम होने लगती है। आजकल कम उम्र में ही चेहरे की त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसे में चेहरे पर झुर्रियां और दाग-धब्बे भी दिखने लगते हैं।अगर आप लंबे समय तक जवां दिखना चाहते हैं तो इसके लिए महंगे क्रीम, सीरम या सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं है। आप आसान उपाय अपनाकर भी अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। अगर आप इन उपायों को नियमित रूप से अपनाते हैं तो आप 50 की उम्र में भी 30 जैसे नजर आ सकते हैं।
आज हम आपको एलोवेरा से बनने वाले नेचुरल जेल का नुस्खा बताएंगे, जो आपकी स्किन को नमी देने के साथ उसकी इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। एलोवेरा में ऐसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। एलोवेरा जेल स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और उसे मुलायम बनाने में भी मददगार होता है।
इसके लिए आपको एलोवेरा की पत्तियां, नारियल तेल, विटामिन ई कैप्सूल, बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन पाउडर और कुछ चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा पत्तियों को अच्छे से धो लें। फिर उनके अंदर से जेल निकाल लें। अब इस जेल में नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
इसके बाद जिलेटिन को थोड़े से गर्म पानी में घोलकर एलोवेरा वाले मिक्सचर में डाल दें। इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। आपका एलोवेरा स्किन जेल तैयार है। इसे फ्रिज में स्टोर करें। यह एक हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को पानी से धोकर अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद इस जेल को चेहरे और गर्दन पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। फिर 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे आप रात में फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।









