rajasthanone Logo
UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी दी है। 2 हजार से अधिक सीटों पर उत्तर प्रदेश में वेकेंसी निकली है। 

UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अच्छी खबर दी है। यूपीपीएससी ने प्राविधिक सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) ग्रुप सी के 2000 से अधिक पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

पदों का विवरण 

अनारक्षित वर्ग के लिए - 1692 पद

ईडब्ल्यूएस के लिए - 275 पद

ओबीसी के लिए 573 पद

एससी के लिए - 213 पद

एसटी के लिए - 06 पद  

यूपीपीएससी टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 24 मार्च को जारी कर दिया है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 22 मई से आवदेन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जून 2026 है। 

यूपीपीएससी टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा  

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से कृषि में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार पीईटी-2025 में शामिल हुआ हो। 

आयुसीमा: उम्मीदवार ने 1 जुलाई 2026 को 21 वर्ष की उम्र पूर्ण कर ली हो और अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों अधिकतम आयुसीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

5379487