rajasthanone Logo
RPSC SI Re Exam:SI भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा में सभी मूल आवेदकों को मिली एंट्री मिलेगी। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Rajasthan Government Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि आयोग ने 20 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली पुनः परीक्षा में वर्ष 2021 की मूल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी 7.95 लाख अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दे दी है। ऐसे में अब 2021 की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 4.12 लाख अभ्यर्थी भी अब फिर से परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि, उनका शामिल होना हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

परीक्षा में शामिल होने की अनुमति

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग द्वारा इच्छुक सभी अभ्यर्थियों को आवेदन में आवश्यक विवरण अपडेट करने के लिए 8 जुलाई से 22 जुलाई तक का समय दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने 8 मई 2026 के प्रेस नोट के अनुसार पहले ही आवेदन अपडेट कर दिया है, उन्हें संशोधन की जरूरत नहीं होगी। सचिव के मुताबिक, यह निर्णय 2 जुलाई 2026 को राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है। 

लाखों अभ्यर्थियों को मिला मौका

इससे पहले आयोग ने केवल उन 3.83 लाख अभ्यर्थियों को पुनः परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी, जिन्होंने सितंबर 2021 में दोनों प्रश्नपत्र दिए थे। इस निर्णय को अदालत में चुनौती दी गई थी। जिसके बाद अदालत के अंतरिम आदेश के आधार पर अब सभी मूल आवेदकों को पुनः परीक्षा में अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है।

5379487