rajasthanone Logo
राजस्थान सरकार जल्द ही मेडिकल ऑफिसर (MO) के 600 पदों पर भर्ती निकालेगी। जिसके लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी है।

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में  मेडिकल ऑफिसर (MO) के 600 पदों पर जल्द भर्ती होगी। इसके लिए राजस्थान सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए प्रस्तावना इसी महीने जारी किए जाने की संभावना है।  राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) जयपुर को मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026 प्रक्रिया की नोडल एजेंसी बनाया जाएगा।

प्रस्तावना जारी होने के बाद आरयूएचएस द्वारा नोटिफकेशन जारी किया जाएगा और ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद में उसके बाद परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। मेडिकल ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। 

एक विशेष कमेटी का होगा गठन 
यह पूरी पारदर्शिता से आयोजित की जाएगी। इसके लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी। जिस कमेठी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आरयूएचएस मेडिकल शिक्षा विभाग और राजस्थान स्टेट मेडिकल काउंसिल सहित कई विभाग शामिल होंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की डिग्री और रजिस्ट्रेशन की बारी की से जांच की जाएगी। पूरी तरह से दस्तावेज सही पाए जाने का बाद ही उम्मीदवार परीक्षा में बैठ पाएगा। 

5379487