rajasthanone Logo
APO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका है। RPSC APO भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू गए हैं। आइए इस लेख में जानें पूरी डिटेल।

RPSC APO Recruitment 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग (अभियोजन) के तहत सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती के तहत 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और 7 जुलाई तक चलेगी।

अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए मिला 3 माह का समय

प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। अभियोजन विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने के लिए इस भर्ती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पदों की संख्या के लिहाज से यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी एपीओ भर्ती है। परीक्षा तिथि पहले से घोषित होने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए करीब तीन माह का समय मिलेगा।

आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी राजस्थान सिंगल साइन ऑन (एसएसओ) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और परीक्षा योजना का विस्तृत विवरण विज्ञापन में उपलब्ध है।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

5379487