Job Opportunity: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है।भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के तहत जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप (नोएडा) की ओर से 15 से 24 जुलाई तक अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
भर्ती अधिकारी राजेंद्र कुमार सरगरा ने बताया कि शिविरों के माध्यम से 250 सुरक्षा जवान, 30 सुपरवाइजर और 20 ड्रोन पायलट का चयन किया जाएगा। अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे। शिविर 15 जुलाई को अराई, 16 को भिनाय, 17 को केकड़ी, 20 को किशनगढ़, 21 को पीसांगन, 22 को सरवाड़, 23 को श्रीनगर और 24 जुलाई को अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में सुबह 11 से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे। सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास, आयु 18 से 45 वर्ष, लंबाई 168 सेमी और वजन 52 से 96 किलोग्राम निर्धारित है। सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक, कंप्यूटर ज्ञान, आयु 22 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेमी और वजन 55 से 96 किलोग्राम आवश्यक है।
यह भी पढ़ें- RPSC Jobs 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, RPSC की इस भर्ती के लिए कल तक भरें फॉर्म
अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड की प्रति और दो पासपोर्ट फोटो साथ लाने होंगे। 250 रुपए का पंजीयन शुल्क केवल चयनित अभ्यर्थियों से लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को परीचौक स्थित एनआईएमटी कैंपस में 15 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें जयपुर व अहमदाबाद एयरपोर्ट, बीकानेर सोलर प्लांट और जयपुर निम्स हॉस्पिटल सहित विभिन्न संस्थानों में 18,000 से 26,000 रुपए प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति देने का दावा किया गया है। साथ ही पीएफ, पेंशन, बीमा तथा रियायती दर पर आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी









