rajasthanone Logo
Bank Jobs 2026: बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है क्योंकि पंजाब एंड सिंध बैंक ने 1000 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है।

Bank Jobs 2026: बैंक नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती का नोफिकेशन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर चेक कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न प्रदेशों के लिए 1000 पदों पर होगी। 

बैंक नौकरी 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री पास की हो। 

बैंक नौकरी 2026: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा टैक्स और पेमेंट गेटवे शुल्क देना अलग से देना होगा। 
बैंक नौकरी 2026: चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले लिखित परीक्षा होगी और इसके बाद इंटरव्यू होगा।  अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।

बैंक नौकरी 2026: वेतन
चयनित उम्मीदवारों 48,480 रुपए से लेकर 85,920 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। 

5379487