rajasthanone Logo
Women Health: अगर आपके भी समय पर पीरिड्स नहीं आते हैं तो इसके पीछे कारण आपकी डाइट हो सकती है। जानें एक्सपर्ट की सलाह।

Women Health: आज के समय में पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें अक्सर महिलाओं को परेशान करती हैं। वहीं, सबसे ज्यादा देखा जाता है कि महिलाएं पीरियड्स समय पर न आने, फ्लो बहुत कम या ज्यादा होने जैसी समस्याओं का सामना करती हैं। इसके चलते महिलाएं कई बार तनाव में भी आ जाती हैं। वहीं, आपको आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके पीरियड्स का सीधा संबंध आपके खान-पान से होता है। आपकी खान-पान की आदतों का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो इससे आपके पीरियड्स भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपका खान-पान कैसे पीरियड्स का पैटर्न बिगाड़ सकता है। इसलिए आप अपनी डाइट को ठीक करके अपने पीरियड्स साइकिल को भी सही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि डाइट कैसे पीरियड्स को प्रभावित कर सकती है। तो आपको बता दें कि खराब खान-पान और अनहेल्दी खाना आपके शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा करता है, जो आपके पीरियड्स साइकिल को बिगाड़ने का काम करता है। अगर आप न्यूट्रिशन से भरपूर भोजन नहीं कर रहे हैं या फिर बहुत ज्यादा जंक फूड खाते हैं, तो आपकी पीरियड्स साइकिल बिगड़ सकती है। अक्सर देखा जाता है कि जो महिलाएं जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड या फिर तला-भुना खाना ज्यादा पसंद करती हैं, उनके शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। इस वजह से शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा होता है। यह सभी चीजें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम का कारण बन सकती हैं। ऐसे में महिलाओं के पीरियड्स डिले हो सकते हैं।

अगर आप क्रैश डाइट करते हैं, तो आपका दिमाग शरीर तक गलत सिग्नल पहुंचाता है। ऐसे में आपकी पीरियड्स साइकिल ऊपर-नीचे हो सकती है। कई बार देखा जाता है कि पीरियड्स मिस भी हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स को खत्म करना चाहिए, ताकि आपके हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन प्रभावित न हों। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स और फर्टिलिटी हेल्थ को बेहतर करने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है।

5379487