Women Health Alert: महिलाओं में वाइट डिस्चार्ज होना यानी सफेद फ्लूइड आना एक नॉर्मल प्रक्रिया है। यह वजाइना को साफ और इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में मदद करता है। कई बार यह पीरियड्स से पहले या बाद में हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है, तो कभी-कभी इसके पीछे का कारण स्ट्रेस, कमजोरी या नींद की कमी होता है। अगर व्हाइट डिस्चार्ज में किसी तरह की बदबू, खुजली या रंग का बदलाव न हो तब तक यह सामान्य है। वहीं अगर डिस्चार्ज में इस तर के बदलाव दिखाई दें तो यह किसी बीमारी के होने का संकेत हो सकता है।

तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें

आपको बता दें कि अगर व्हाइट डिस्चार्ज की मात्रा ज्यादा है यह उसका रंग पीला या बदबू आती है तो यह किसी इन्फेक्शन या बीमारी का संकेत हो सकता है। इस सिचुएशन में वजाइना में खुजली जलन या दर्द महसूस होता है। यह लक्षण फंगल या बैक्टीरिया इन्फेक्शन कैंडिडायसिस या बैक्टीरियल वेजिनोसिसकी वजह से हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते डॉक्टर को दिखाया जाए और सही समय पर इलाज शुरू किया जाए, नहीं तो यह इन्फेक्शन यूटरस तक फैल जाता है। जिससे भविष्य में कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में सलाह है कि डिस्चार्ज में अगर किसी तरह का बदलाव नजर आता है तो इसे इग्नोर न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Time For More Vitamin D: विटामिन D क्या केवल सुबह के समय आने वाली धूप में ही होता है? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

इन चीजों का रखें ख्याल

  • हर रोज सफाई करें
  • कॉटन अंडर गारमेंट्स पहनें
  • सिंथेटिक अंडरवियर पहनने से बचें
  • प्राइवेट एरिया हमेशा सूखा रखें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • संतुलित डाइट लें
  • भरपूर नींद लें