Summer Health Tips: गर्मियों के मौसम में भूख भी कम लगती है। ऐसे में बच्चे हों या बड़े, सभी को ठंडा और स्वादिष्ट ड्रिंक पीने का मन करता रहता है। ऐसे में लोग बाजारों के कोल्ड ड्रिंक्स आदि पीते हैं। हालांकि कोल्ड ड्रिंक्स शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। अगर इस गर्मी आपका भी कुछ टेस्टी और हेल्दी पीने का मन हो, तो आप टेस्टी और हेल्दी स्मूदी ट्राय कर सकते हैं।
आप कई तरह की स्मूदी बना सकते हैं। आप केले की स्मूदी, सेब, आम आदि की स्मूदी घर पर बनाकर ट्राय कर सकते हैं। इसके अलावा आप सीजनेबल फल और सब्जी की मदद से स्मूदी तैयार कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिना चीनी और नमक डाले स्मूदी के फायदे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं
स्मूदी पीने के फायदे
- जूस बनाने में फल और सब्जी का जूस निकल जाता है और उसका पल्प वेस्ट हो जाता है। इससे फल या सब्जी के अंदर मौजूद फाइबर कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप स्मूदी लेते हैं, तो उसमें फल या सब्जी पूरी तरह से ब्लेंड हो जाती है, जो पेट और डाइजेशन के लिए फायदेमंद होती है।
- जूस पीने से एनर्जी जल्दी मिलती है लेकिन छिलके और गूदा निकल जाने के कारण कई जरूरी पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में स्मूदी पीने से सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर को मिलते हैं।
स्मूदी वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद होती है। स्मूदी का सेवन करने से पेट ज्यादा समय तक भरा रहेगा और बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होगी।
- जूस में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर डिहाइड्रेट रहता है और फटाफट एनर्जी मिलती है। इंस्टेंट एनर्जी के लिए जूस अच्छा ऑप्शन है। वहीं स्मूदी धीरे धीरे एनर्जी रिलीज करती है।
- जूस में मात्र लिक्विड होता है, जिससे उसमें मौजूद शुगर ब्लड में जल्दी घुल जाता है। वहीं स्मूदी में फाइबर होता है, जिसकी मदद से शुगर धीरे-धीरे ऑब्जर्व होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए जूस के मुकाबले स्मूदी ज्यादा फायदेमंद होती है।










