rajasthanone Logo
Protein Rich Foods: प्रोटीन शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि अंडे और मछली नहीं खाने वाले लोग प्रोटीन के लिए क्या चीजें खा सकते हैं।

Protein Rich Foods: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स के साथ प्रोटीन की भी जरूरत होती है। प्रोटीन शरीर में कई काम करता है। वहीं आपने भी देखा होगा कि कई लोग प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए अंडे और मछली का सेवन करते हैं, क्योंकि अंडे और मछली में प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में मछली और अंडा न खाने वालों के लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको वेजिटेरियन चीजों के बारे में बताएंगे जिनमें प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इन फूड्स को खाकर वेजिटेरियन लोग भी प्रोटीन की कमी पूरी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।
टोफू 
वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए टोफू अच्छा ऑप्शन है। टोफू में प्रोटीन और आयरन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।
पालक
पालक सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह प्रोटीन के लिए ही नहीं बल्कि आयरन के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। इसे डाइट में शामिल कर आर कई परेशानी से निजात पा सकते हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू पोष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करके आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। कद्दू की सब्जी ही नहीं बल्कि इसके बीज भी बहुतफायदेमंद होते हैं। प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में कद्दू के बीज को डाइट में शामिल करें।
दाल
प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए दाल बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप हर रोज 1 कटोरी दाल का सेवन जरूर करें।

5379487