rajasthanone Logo
Periods Delay Home Remedy: अगर आपके पीरियड्स लेट हो रहे हैं तो ऐसे में आप हल्दी और अदरक वाला दूध पी सकते हैं। यह आपके इररेगुलर पीरियड्रस नियमित करने में मदद कर सकता है।

Periods Delay Home Remedy: पीरियड्स को अक्सर केवल फर्टिलिटी से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह सही नहीं है। पीरियड्स का समय पर आना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। वहीं, अगर पीरियड्स साइकिल अनियमित हो, फ्लो कम या ज्यादा हो, तो यह शरीर से जुड़े कई संकेत हो सकते हैं, जिन पर समय रहते ध्यान देना जरूरी होता है। कई बार महिलाएं इन संकेतों को अनदेखा कर देती हैं, जो आगे चलकर हानिकारक साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि 28 से 35 दिनों की पीरियड साइकिल को सामान्य माना जाता है। लेकिन अगर 35 से 40 दिनों के बाद भी पीरियड्स नहीं आते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

कुछ घरेलू उपाय भी इस समस्या में मददगार साबित हो सकते हैं

अगर आपके पीरियड्स हर दूसरे महीने देरी से आते हैं, तो इसे सामान्य समझने की गलती न करें। ऐसी स्थिति में एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। हालांकि, कुछ घरेलू उपाय भी इस समस्या में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपकी डेट निकल गई है और पीरियड्स समय पर नहीं आ रहे हैं, तो आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। ये उपाय पीरियड्स साइकिल को नियमित करने में सहायक हो सकते हैं।

अगर आपके पीरियड्स देरी से हो रहे हैं, तो आप हल्दी और अदरक वाला दूध पी सकते हैं। क्योंकि इन दोनों की तासीर गर्म मानी जाती है। यह पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही, ये दोनों चीजें यूटरस की मसल्स को सक्रिय करने में भी सहायक मानी जाती हैं।

आपको बता दें कि हल्दी और अदरक पीरियड्स साइकिल को नियमित करने में मददगार हो सकते हैं। इसके सेवन से फ्लो बेहतर हो सकता है और क्रैम्प्स की समस्या में भी राहत मिल सकती है। इसे पीने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत मिल सकती है।

इस तरह तैयार करें दूध

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन शरीर को गर्माहट देने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास दूध लें। इसके बाद इसमें एक चौथाई चम्मच हल्दी और आधा इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें। आप चाहें तो कच्ची हल्दी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर दिन में एक बार सेवन करें।

5379487