Ghee Benefits: सेहत के लिए घी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इसका इस्तेमाल रोटी और हलवे में ज्यादा किया जाता है। आजकल ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि कहीं घी खाने से वे मोटे तो नहीं हो जाएंगे। ऐसे में आज हम आपके इस सवाल का जवाब बताएंगे। जानेंगे कि एक्सपर्ट का इस सवाल पर क्या कहना है और इस बात में कितनी सच्चाई है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
घी में हेल्दी फैट और जरूरी विटामिन पाए जाते हैं
आपको बता दें कि देसी घी में हेल्दी फैट पाया जाता है। वहीं, एक्सपर्ट का कहना है कि घी खाने से वजन बढ़ता है या नहीं, यह आपकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है कि आप कितनी कैलोरी का सेवन कर रहे हैं। घी में हेल्दी फैट और जरूरी विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक बनाने में मदद करते हैं। वहीं, आपका वजन तब बढ़ता है जब आप ज्यादा कैलोरी लेते हैं और फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं।
संतुलित खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी
अगर आप घी को संतुलित मात्रा में खाते हैं और नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं हो सकता है। इसलिए घी का सेवन करने के साथ संतुलित खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों में ककड़ी का सेवन है बेहद फायदेमंद, डिहाइड्रेशन से लेकर बीपी तक रखे कंट्रोल
घी खाने से आपको ऊर्जा मिलती है। साथ ही, आपके पाचन में भी फायदा पहुंचता है। लेकिन अगर आप फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो ऐसे में आपका वजन बढ़ सकता है। क्योंकि शरीर जब जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेता है, तो वजन बढ़ने लगता है।










