Benefits of Fennel Seeds: आज के समय में लोगों का खानपान काफी खराब हो गया है। बाहर के स्नैक्स और फास्ट फूड के कारण पेट में अक्सर गैस, अपच और कब्ज आदि की समस्या बनी रहती है। ऐसे में सौंफ सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकती है। सौंफ को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है और ये लगभग हर किचन में मौजूद होती है। सौंफ पाचन को सुधारने के साथ ही पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि सौंफ से पेट को क्या लाभ होते हैं और सौंफ का सेवन कैसे करना चाहिए।
सौंफ से होते हैं ये फायदे
सौंफ में एंटी-एसिडिक गुण पाए जाते हैं, जो पेट में बनने वाले एसिड को कंट्रोल करके पेट को राहत देती है। अगर आप खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबा लें, तो इससे आपके पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही डाइजेशन भी बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें- Summer Health Drink: गर्मियों में वरदान है ये जूस, त्वचा से पाचन तक देता है जबरदस्त फायदे
एसिडिटी के कारण बहुत से लोगों का पेट फूल जाता है। ऐसे में सौंफ का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके पेट को तुरंत राहत मिल सकती है।
खराब खानपान के कारण काफी लोग कब्ज की समस्या से परेशान होते हैं। ऐसे में नियमित सौंफ का सेवन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। सौंफ में पाया जाने वाला फाइबर आंतों की गति को सही बनाए रखता है। कब्ज को दूर करने के लिए रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच सौंफ पाउडर का सेवन करें। ये आंतों को साफ करके सुबह पेट हल्का कर देगा।
काफी लोगों के मुंह से सांसों की बदबू आती है। इसके लिए वे काफी तरीके आजमा चुके होते हैं। ऐसे में आपको एक बार सौंफ जरूर खानी चाहिए। सौंफ सांसों की बदबू को दूर करने में फायदेमंद रहती है। ये मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके फ्रेशनेस देती है।










