Veg Recipe: अरबी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। वहीं बहुत कम लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने की तरह-तरह रेसिपी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हम आपको बहुत ही टेस्टी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हर कोई खाना पसंद करेगा। आज हम आपको फ्राइड अरबी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और बनाने में उतना ही आसान होती है। यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है, तो चलिए जानते हैं फ्राइड अरबी बनाने की रेसिपी।
सामग्री
अरबी – 250 ग्राम
तेल – तलने के लिए
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
अमचूर पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बेसन – 2 बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले अरबी को अच्छे से धो लें और कुकर में 2–3 सीटी आने तक उबाल लें। आपको अरबी को ज्यादा गलाना नहीं है।
- फिर आप उबली हुई अरबी को छील लें या फिर इसे गोल या लंबे टुकड़ों में काट लें।
- अब आप एक बाउल में अरबी के टुकड़े लें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप कढ़ाई में तेल गरम करें और अरबी के टुकड़ों को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें।
- फिर आप फ्राई की हुई अरबी को पेपर पर निकाल कर तेल को सोक लें। फिर आप इसके ऊपर से थोड़ा चाट मसाला नींबू डालकर गरमागरम सर्व करें।










