Jaipur Anganwadi Rakhi Ceremony : आंगनवाड़ी बहनों की खुशी इस रक्षाबंधन में दोगुनी हो गई है। राजस्थान सरकार ने एक अलग और सराहनीय पहल की है, जिससे त्योहार की खुशी और भी बढ़ गई है। भजनलाल सरकार ने इस रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी बहनों को विशेष उपहार दिया। आपको बता दें कि बीते दिन यानी कि मंगलवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 1200 आंगनवाड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। उपमुख्यमंत्री और बाल विकास राज्य मंत्री ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी है। इस दौरान सीएम ने राजस्थान की लगभग 121000 आंगनबाड़ी बहनों के खाते में 501 रुपए ट्रांसफर किए हैं।
राजस्थान में पहली बार हुआ ऐसा कार्यक्रम
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसको ऐतिहासिक बताया है पहली बार ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। किसी मुख्यमंत्री ने पहली बार आंगनबाड़ी बहनों के साथ ऐसा कार्यक्रम किया है। उन्होंने बताया कि बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में दो वर्षों में 10% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे 1.35 लाख से अधिक बहनों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए दूध युक्त बालाहार प्रीमिक्स पैकेट की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब बच्चों 25 ग्राम दूध की पैकेट कर दी गई है।
नंद घर की दीदियों की खास राशियां
नंद घर की दीदियों ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हस्तनिर्मित राखियां बांधीं। यह राखी वेदांता समूह के विशेष बच्चों के द्वारा तैयार किया गया था। विभाग के सचिव महेंद्र सोनी ने कारों की सराहना की कहा कि 63 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लगभग 43 लाख बच्चों और माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। नंद घर में 25000 हजार आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र विकसित किया जा रहे हैं। फिलहाल राजस्थान में करीब पांच हजार आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें...Rajasthan Gwal Yojana 2025: गायों को चारागाह में चराना अब राजस्थान सरकार की जिम्मेदारी, जानिए कैसे उठाएं फायदा